क्या करें कि भूख लगे?
दोस्तो क्या आप भी भूख अपनी भूख को लेके परेशान है आपको भी भूख नहीं लगती। और आप भी अपनी भूख को बड़ाना चाहते हो और अपने वजन को बड़ाना चाहते हो।
दोस्तो सबसे जरूरी काम है रोज व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली। व्यायाम करने वालों को कभी भूख की कमी नहीं होती। खाना खाने का वक्त और मात्रा निर्धारित करें। ठीक से पालन करने पर शरीर इतना आदी तो जाता है कि वक्त होने पर खुद ही भूख के संकेत देने लगता है।
अगर आप व्यायाम नहीं करना चाइए हो दोस्तो आप अपने घर पर जो भी काम रहता है बो कर सकते हो पर आपको इस बात का ध्यान देना है की आप
को इतना काम करना है की आपके शरीर से पसीना निकलना चाहिए क्योंकि जब हमारे शरीर से पसीना निकलता है तो हमारे शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है और हमे भूख लगने लगती है अगर आप कोई काम नहीं करते हो तो आपके शरीर की ऊर्जा खर्च ही नही होती है जिसके कारण आपको भूख नहीं लगती है
को इतना काम करना है की आपके शरीर से पसीना निकलना चाहिए क्योंकि जब हमारे शरीर से पसीना निकलता है तो हमारे शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है और हमे भूख लगने लगती है अगर आप कोई काम नहीं करते हो तो आपके शरीर की ऊर्जा खर्च ही नही होती है जिसके कारण आपको भूख नहीं लगती है
कहते हैं, खाना पहले आंखों से खाया जाता है। यानी डिश की सजावट उसे खाने के लिए प्रेरित करती है। इसलिए थाली को सजाकर पेश करें। तरह-तरह की चीजें शामिल कर उसको रंग-बिरंगी बनाएं।
मैं अपनी भूख बढ़ाने के लिए क्या ले सकता हूं?
नरम चीजें खाएं। जैसे - खिचड़ी, हलवा, दही, आइसक्रीम, जिन्हें ज्यादा चबाना नहीं पड़ता या बिना चबाए खाया जा सकता है। जो लोग गले की समस्या के कारण नहीं कुछ नहीं खा पाते हैं, वे मिनरल वाटर या नींबू पानी की मदद लें।
थाली छोटी रखें। कई लोग बड़ी थाली और ढेर सारे व्यंजन देखकर सहम जाते हैं।
भूख बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें जैसे - सेब का ज्यूस, करौंदे का रस, मूली. हरा धनिया, अजवाइन और काला नमक, इलायची, इमली।
दिमाग का हाइपोथैलेमस वाला हिस्सा ही भूख को नियंत्रित करता है। इस हिस्से को जागृत बनाए रखने के लिए प्राणायाम करें।
यदि इतना करने के बाद भी भूख नहीं लगती है तो डॉक्टर को दिखाएं। बाजार में भूख बढ़ाने का दावा करने वाले कई टॉनिक उपलब्ध हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही इन्हें लें।
भूख न लगने के संकेत
- खाने के प्रति उत्साह की कमी
- खुराक कम होना यानी पेट सामान्य से जल्दी भर जाना
- खाते समय थकान महसूस होना, खाना आधा छोड़कर उठ जाना
- मनपसंद चीजों को भी नहीं खाना
- चबाने और निगलने में परेशानी
- खाते समय उबकाई आना
आमतौर पर भूख न लगने की समस्या शरीर अपने आप ठीक कर लेता है। जो लोग घर या ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहते हैं या शारीरिक रूप से कम सक्रिय रहते हैं, उन्हें अमूमन भूख कम लगती है। ऐसे लोग जिस दिन थोड़ा पसीना बहा लेते हैं, उन्हें तेज भूख लगती है। यह शरीर का सिस्टम करता है, लेकिन लंबे समय से भूख नहीं लग रही है और शरीर का वजन कम हो रहा है तो डॉक्टर से जरूर सम्पर्क करें।
इसलिए बहुत जरूरी है भूख पर ध्यान देना
भूख में अचानक या धीरे-धीरे कमी होना कई संकेत देता है। इसके पीछे तनाव भी हो सकता है। यह निमोनिया, हेपेटाइटिस, लीवर में सूजन या जलन, एड्स, किडनी कैंसर का लक्षण हो सकता है। भूख की कमी कई तरह के पाचन रोग की ओर इशारा करती है। जैसे कोलाइटिस, कोलन कैंसर, क्रोन रोग या सीलिएक रोग।